UP: बच्चों के लिए मांगा था जमीन का टुकड़ा, हिस्से में आया मासूम बेटे का शव; मां ने हक दिलाने की लड़ी थी लड़ाई
फिरोजाबाद में पति-पत्नी के झगड़े के बीच उर्मिला की अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनको ससुराल में संपत्ति का हक दिलाने की लड़ाई भी कम नहीं रही। उर्मिला ने 10 अगस्त 2023 से लेकर 12 जून 2024 तक प्रशासन और शासन में 14 प्रार्थना पत्र दाखिल किए। वह बस अपने बच्चों के नाम पर ससुर से कुछ संपत्ति चाहती थी। मगर राजस्व विभाग की भूमिका इसमें संतोषजनक नहीं रही। जब ससुर रामकिशन ने जिजौली की पैतृक संपत्ति को अपने बेटे विकास के नाम पर दानपत्र के जरिये कर दिया था, तो उसने प्रशासन से गुहार लगाई थी कि इस दानपत्र को निरस्त किया जाए, क्योंकि यह पैतृक संपत्ति का सही बंटवारा नहीं है।
#CityStates #Agra #Firozabad #UttarPradesh #FirozabadPolice #FirozabadMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 07:43 IST
UP: बच्चों के लिए मांगा था जमीन का टुकड़ा, हिस्से में आया मासूम बेटे का शव; मां ने हक दिलाने की लड़ी थी लड़ाई #CityStates #Agra #Firozabad #UttarPradesh #FirozabadPolice #FirozabadMurder #VaranasiLiveNews
