Aligarh News: हेयर सैलून में आग से हजारों का सामान जला
कस्बा में मंगलवार रात एक हेयर सैलून में अचानक आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कस्बा के फैजान छर्रा-सांकरा मार्ग पर हेयर सैलून की दुकान चलाते हैं। मंगलवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 10:30 बजे राहगीर ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है, वह दुकान पर पहुंचे और शटर खोलकर देखा तो दुकान के अंदर आग धधक रही थी। आग से इन्वर्टर, बैटरी समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का प्राथमिक कारण ॉशॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
#AligarhNewsfireInShop #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 02:54 IST
Aligarh News: हेयर सैलून में आग से हजारों का सामान जला #AligarhNewsfireInShop #VaranasiLiveNews
