चमोली: माणा गांव के सामने पहाड़ी पर लगी आग, माता मूर्ति मंदिर के उठता दिखा धुआं, बुझाने में जुटी टीम

भारत के प्रथम गांव माणा के सामने स्थित पहाड़ी पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि माता मूर्ति मंदिर के ऊपर पहाड़ी पर असामाजिक तत्वों की ओर से आग लगाई गई है। आग लगने के बाद पहाड़ी पर चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा। घटना के बाद क्षेत्र में आग की लपटों और धुएं से लोगों का ध्यान पहाड़ी की ओर गया। आग लगने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

#CityStates #Chamoli #Uttarakhand #FireBreaksOut #Forest #Mana #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 10:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चमोली: माणा गांव के सामने पहाड़ी पर लगी आग, माता मूर्ति मंदिर के उठता दिखा धुआं, बुझाने में जुटी टीम #CityStates #Chamoli #Uttarakhand #FireBreaksOut #Forest #Mana #VaranasiLiveNews