Aligarh News: कूड़ा न हटाने पर अर्बन एनवायरोटेक पर 10 लाख का अर्थदंड

शहर में स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। कूड़ा निस्तारण के लिए जिम्मेदार संस्था अर्बन एनवायरोटेक पर 10 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। यह कार्रवाई शमशाद मार्केट पुल के नीचे भारी मात्रा में कूड़ा पाए जाने के बाद हुई।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शुक्रवार शाम शमशाद मार्केट पुल के नीचे वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा पाया। संबंधित संस्था को इस स्थल से कूड़ा हटाने के लिए पहले भी कई बार निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद संस्था ने निर्धारित समय में कूड़ा हटाने की कार्रवाई नहीं की। नगर आयुक्त द्वारा जारी नोटिस में इसे उच्चाधिकारियों के आदेशों की जानबूझकर अवहेलना बताया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह अर्थदंड लगाया गया है।नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम अलीगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। उन्होंने जोर दिया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि किसी संस्था या एजेंसी द्वारा सफाई कार्यों में लापरवाही बरती गई। तो उसके विरुद्ध और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।

#AligarhNews #MunicipalCouncil #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: कूड़ा न हटाने पर अर्बन एनवायरोटेक पर 10 लाख का अर्थदंड #AligarhNews #MunicipalCouncil #VaranasiLiveNews