US: चीन के लिए जासूसी कर रहीं थी कैलिफोर्निया शहर की मेयर, FBI की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने सोमवार को एक बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया, कैलिफोर्निया के अर्काडिया शहर की मेयर ईलिग वांग पर संघीय अदालत में चीन की अवैध एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगा है। FBI के ने क्या कहा FBI के मुताबिक, साल 2020 के अंत से 2022 तक ईलिग वांग और याओनिंग माइक सन ने चीनी सरकार के अधिकारियों के निर्देशों पर काम किया। इन लोगों ने अमेरिका में चीन के हितों को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियों को अंजाम दिया। उन्होंने यूएस न्यूज सेंटर नाम की एक वेबसाइट के माध्यम से अमेरिका में चीन के समर्थन वाला प्रोपेगेंडा फैलाया। यह वेबसाइट खुद को स्थानीय चीनी-अमेरिकी समुदाय के लिए एक समाचार स्रोत बताती थी। असल में, वांग और उनके साथी चीनी अधिकारियों से निर्देश लेते थे और वेबसाइट पर उनके मनमुताबिक सामग्री पोस्ट करते थे। न्याय विभाग ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि जून 2021 में एक चीनी अधिकारी ने वांग और अन्य लोगों से संपर्क किया था। यह संपर्क वीचैट नाम के एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिए किया गया था। उस अधिकारी ने उन्हें पहले से लिखे हुए समाचार लेख भेजे थे ताकि उन्हें वेबसाइट पर प्रकाशित किया जा सके। 🚨CASE UPDATE from @FBILosAngeles: Arcadia, California, Mayor Federally Charged with Acting as Illegal Agent of the Peoples Republic of ChinaEileen Wang has been charged in federal court with acting as an illegal agent of the Peoples Republic of China (PRC). From late 2020… pic.twitter.com/xespi8DizVmdash; FBI (@FBI) May 11, 2026 दस साल तक हो सकती है सजा रिपोर्टों के अनुसार, 58 वर्षीय वांग ने गंभीर अपराध के आरोप में दोषी ठहराए जाने पर सहमति जताई है, जिसके लिए अधिकतम 10 साल की जेल की सजा हो सकती है। न्याय विभाग के बयान के अनुसार, वांग आज दोपहर लॉस एंजिल्स की जिला अदालत में पेश होंगी। उम्मीद है कि वह आने वाले हफ्तों में आधिकारिक तौर पर अपना गुनाह कबूल कर लेंगी। वांग नवंबर 2022 में अर्काडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं। इस पांच सदस्यीय परिषद में मेयर का पद बारी-बारी से मिलता है। अब उन्होंने सिटी काउंसिल और मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। नेशनल सिक्योरिटी के असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल जॉन ए ईसेनबर्ग ने इस मामले को बेहद चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि सार्वजनिक भरोसे वाले पद पर बैठा व्यक्ति विदेशी सरकार के निर्देशों का पालन कर रहा था। फर्स्ट असिस्टेंट यूएस अटॉर्नी बिल एसायली ने कहा कि जो लोग गुप्त रूप से विदेशी सरकारों के इशारे पर काम करते हैं, वे हमारे लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। यह चीन की उन कोशिशों के खिलाफ हमारी जीत है, जिनके जरिए वह हमारे संस्थानों को भ्रष्ट करना चाहता है। ये भी पढ़ें:US:ट्रंप प्रशासन ने कैमरन हैमिल्टन को FEMA के नया मुखिया किया नामित; डेविड कमिंस को सौंपी TSA की जिम्मेदारी FBI के असिस्टेंट डायरेक्टर रोमन रोजाव्स्की ने कहा कि यह उन लोगों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है जो विदेशी ताकतों के लिए काम करते हैं। अमेरिकी लोकतंत्र को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले हर व्यक्ति की पहचान होगी, जांच होगी और उसे सजा दी जाएगी। FBI डायरेक्टर काश पटेल ने भी सोशल मीडिया पर भरोसा दिलाया कि वे देश भर के संस्थानों से इस तरह के बाहरी प्रभाव को खत्म करने के लिए आक्रामक तरीके से काम कर रहे हैं। अन्य वीडियो-

#World #International #FederalBureauOfInvestigation #ChinaEspionageCase #ArcadiaMayor #EileenWang #UsNationalSecurity #ChineseAgentCharges #UsChinaTensions #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 07:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




US: चीन के लिए जासूसी कर रहीं थी कैलिफोर्निया शहर की मेयर, FBI की जांच में चौंकाने वाले खुलासे #World #International #FederalBureauOfInvestigation #ChinaEspionageCase #ArcadiaMayor #EileenWang #UsNationalSecurity #ChineseAgentCharges #UsChinaTensions #VaranasiLiveNews