Kurukshetra News: किसान पराली से तैयार कर सकते हैं खिलौने और लालटेन

लाडवा। अब किसान पराली से खिलौने तैयार करके मोटा मुनाफा कमा सकता है। इन खिलौनों को देश के बड़े शहरों के साथ-साथ जापान जैसे देशों में बड़ी मांग है। इन खिलौनों को बेचकर किसान अपनी आय को कई गुणा कर सकता है। इन खिलौनों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से लगाए गए स्टॉल में सजाया गया है। फाउंडेशन फॉर डेवलपमेंट इनिसिऐटिव एनजीओ की तरफ से तैयार किए गए हैं और इस एनजीओ के साथ 250 से ज्यादा महिलाएं भी जुड़ी हुई है जो मेहनत करके पराली से खिलौने तैयार कर रही है।मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही लाडवा अनाज मंडी में पहली बार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की तरफ से कृषि विकास मेला लगाया गया है और यह मेला अब हर वर्ष उत्तर हरियाणा के किसान देख पाएंगे। इस मेले में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से पराली से बने खिलौनों को लेकर एक विशेष स्टॉल लगाया गया है। इस स्टॉल का अवलोकन हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज अग्रवाल, निदेशक राज नारायण कौशिक, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किया।कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ.कर्मचंद ने कहा कि पराली के बचे हुए हिस्से का इस्तेमाल करके घर का सामान बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए ट्रेनिंग भी दी जा रही है। यह ट्रेनिंग लेने के बाद कुछ लोगों ने पराली से कई काम की चीज़ें बनाई हैं, जिनमें पर्स, गुलदस्ते, पेन स्टैंड और घर का दूसरा सामान शामिल है। इसी वजह से इस बार फसल के बचे हुए हिस्से जलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है। संवाद

#FarmersCanMakeToysAndLanternsFromStubble #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 02:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: किसान पराली से तैयार कर सकते हैं खिलौने और लालटेन #FarmersCanMakeToysAndLanternsFromStubble #VaranasiLiveNews