Aligarh News: आग से किसान के जल गए बाइक, कार और ट्रैक्टर

कोतवाली के गांव रामपुर शाहपुर निवासी किसान बाबू खां पुत्र बशीर खां के घेर में शनिवार दोपहर एक बजे के करीब अचानक आग लग गई। आग लगने से घेर में खड़ी एक कार, दो बाइक, दो ट्रैक्टर, एक साइकिल, एक बुर्जी, एक झोपड़ी, एक बकरी, दो बकरी के बच्चे, चारपाई और बिस्तर आदि सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेखपाल ने गांव में पहुंच कर आग से हुए नुकसान का आकलन किया। वहीं, कोतवाल सत्यवीर सिंह का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

#AligarhNews #BikeCarBured #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 02:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: आग से किसान के जल गए बाइक, कार और ट्रैक्टर #AligarhNews #BikeCarBured #VaranasiLiveNews