Meerut News: भाकियू संघर्ष मोर्चा का विस्तार, नई नियुक्तियों की घोषणा
मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर अश्वनी चौहान के कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी और प्रतिनिधि निक्की चौधरी के आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके उपरांत कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान, सभासद राजेंद्र चौहान, वीरसेन चौहान, ठाकुर शनि प्रताप, अश्वनी चौहान, अभिनव चौहान, अमित चौहान, और मुकुल चौहान सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।इसी क्रम में संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। ठाकुर विजेंद्र सिंह को जिला संरक्षक मेरठ, संजीव चौहान (ततीना) को ब्लॉक सचिव मवाना, राजा चौहान को युवा नगर अध्यक्ष मवाना, अमरदीप वर्मा को नगर सचिव मवाना, नितिन चौहान को नगर सचिव मवाना और शुभम चौहान को रजपुरा ब्लॉक उपाध्यक्ष मेरठ के पद पर नियुक्त किया गया।------
#ExpansionOfBKUSangharshMorcha;AnnouncementOfNewAppointments #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 15:39 IST
Meerut News: भाकियू संघर्ष मोर्चा का विस्तार, नई नियुक्तियों की घोषणा #ExpansionOfBKUSangharshMorcha;AnnouncementOfNewAppointments #VaranasiLiveNews
