Yamuna Nagar News: तीन दिन बाद भी नहीं लगा किशोर का सुराग
रादौर। गांव उन्हेडी से लापता 17 वर्षीय किशोर का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने लापता युवक के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गांव उन्हेडी निवासी सलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे उनका बेटा रिजवान घर से बिना बताए कहीं चला गया, जो घरनहीं लौटा। उन्होंने अपने बेटे की आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारियों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस किशोर की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद
#EvenAfterThreeDays #NoTraceOfTheTeenagerWasFound. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 04:36 IST
Yamuna Nagar News: तीन दिन बाद भी नहीं लगा किशोर का सुराग #EvenAfterThreeDays #NoTraceOfTheTeenagerWasFound. #VaranasiLiveNews
