Chamba News: ईवा ने छात्रवृत्ति परीक्षा पास कर रोशन किया नाम
चंबा। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल की आठवीं कक्षा की छात्रा ईवा ने वर्ष 2025-26 की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। ईवा की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर ईवा को आगामी कक्षाओं की पढ़ाई के लिए सरकार की ओर से छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। प्रधानाचार्य करुणा वैद और सभी शिक्षकों ने ईवा को सफलता के लिए बधाई दी। स्कूल परिवार ने उम्मीद जताई कि ईवा भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी।
#EvaBroughtGloryToHerNameByPassingTheScholarshipExam. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 13, 2026, 17:36 IST
Chamba News: ईवा ने छात्रवृत्ति परीक्षा पास कर रोशन किया नाम #EvaBroughtGloryToHerNameByPassingTheScholarshipExam. #VaranasiLiveNews
