Kangra News: नगर परिषद की पहल, उपयोग पोर्टल से जवाली में घर द्वार मिलेंगी जरूरी सेवाएं

रैहन (कांगड़ा)। नगर परिषद जवाली के निवासियों को आवश्यक सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल (उपयोग पोर्टल) की शुरुआत की है। नगर परिषद के सचिव गणेश शर्मा ने बताया कि यह पोर्टल आम नागरिकों और कुशल सेवा प्रदाताओं के बीच एक डिजिटल सेतु के रूप में कार्य करेगा। इससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कौशल को बढ़ावा देना और नागरिकों को एक ही क्लिक पर विश्वसनीय सेवाएं प्रदान करना है। इसके माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के सेवा प्रदाताओं को जोड़ा जा रहा है। तकनीकी सेवा में इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर और वेल्डर शामिल हैं। इसके साथ ही निर्माण एवं रखरखाव संबंधी कार्यों के लिए राजमिस्त्री, हाउस कांट्रैक्टर, पेंटर, बढ़ई और श्रमिक, जबकि घरेलू एवं अन्य सेवाओं में रसोइया, घरेलू सहायक (ड्राइवर), सफाई कर्मी, माली, बुश कटर, क्लीनर और नर्स भी शामिल हैं। नगर परिषद ने इन श्रेणियों से जुड़े इच्छुक व्यक्तियों से पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रति व फोटोकॉपी, इच्छुक व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से नगर परिषद कार्यालय जवाली में संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद इन कामगारों को पोर्टल पर विधिवत सूचीबद्ध किया जाएगा, जिससे शहर के लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकेंगे।सचिव गणेश शर्मा ने नगर क्षेत्र के सभी योग्य व्यक्तियों से इस डिजिटल पहल का लाभ उठाने की अपील की है ताकि शहर में एक पारदर्शी और सुगम सेवा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। संवाद

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 17:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: नगर परिषद की पहल, उपयोग पोर्टल से जवाली में घर द्वार मिलेंगी जरूरी सेवाएं #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews