Ambala News: कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन
बराड़ा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बराड़ा में कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नगरपालिका से पैदल मार्च करते हुए एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल रहे। बराड़ा एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की, सरकार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिए गए 23 दिसंबर और 31 दिसंबर के नियमित करने के फैसलों को लागू करे। सभी निविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। एचकेआरएनएल, अनुबंध, गेस्ट टीचर, आऊटसोर्स, दैनिक वेतनभोगी रोजगार व्यवस्था को समाप्त किया जाए। कौशल व ठेका से हटाए गए कर्मचारियों का समायोजन किया जाए, विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में सभी रिक्त पदों को भरा जाए आदि मांगें रखीं। कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय एवं उपमंडल कार्यालय पर अपने मांगपत्र सौंपे गए। इस अवसर पर सुलोचन सिंह, संजीव कुमार, राकेश, वेद प्रकाश, सतपाल, विक्रम, बाबू राम समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
#EmployeesDemonstratedInSupportOfTheirDemands #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 03:58 IST
Ambala News: कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन #EmployeesDemonstratedInSupportOfTheirDemands #VaranasiLiveNews
