Jammu News: स्ट्रीट लाइटों का उजाला फाइलों में, सड़कों पर अंधेरा

- निगम का 2,000 लाइटें और 50 से अधिक हाईमास्ट लगाने का दावे, पड़ताल में 40 फीसदी लाइटें बंद मिलीं- महाराजा हरि सिंह पार्क मार्ग से बाहु फोर्ट, गांधीनगर और तवी पुलों पर अंधेरा, बंद हाईमास्ट से सुरक्षा पर सवालसंवाद न्यूज एजेंसी जम्मू। शहर को रोशन करने के नगर निगम के दावे रात के अंधेरे में बेअसर नजर आ रहे हैं। शहर के कई प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और पार्कों में स्ट्रीट लाइटें बंद मिलीं। अलग-अलग इलाकों में रात के समय की गई पड़ताल में करीब 40 फीसदी लाइटें बंद पाई गईं। निगम के रिकॉर्ड के अनुसार शहर में करीब 2,000 स्ट्रीट लाइटें और 50 से अधिक हाईमास्ट लाइटें लगाई हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण स्थान अंधेरे में हैं। गुज्जर नगर से महाराजा हरि सिंह पार्क की ओर जाने वाले मार्ग पर अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद मिलीं। सैकड़ों लाइटों में केवल दो-चार ही जलती नजर आईं। ऐसे में मार्ग पर पार्क के भीतर लगी लाइटों की हल्की रोशनी ही सहारा है।---तवी पुल से फ्लाईओवर तक आधा उजाला गुज्जर नगर, बिक्रम चौक और बेलीचराना के तवी पुलों के अलावा गांधीनगर-बिक्रम चौक व डोगरा चौक-एमएलए हॉस्टल फ्लाईओवर पर भी कहीं लाइटें बंद मिलीं। तवी पुल पर लगी स्मार्ट तिरंगा लाइटों में भी एक तरफ रोशनी थी जबकि दूसरी तरफ अंधेरा था।--- हाईमास्ट लाइटें भी बनी शोपीस बिक्रम चौक, महेशपुरा चौक और गुज्जर नगर समेत कई स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें बंद मिलीं। संग्रामपुर शिव मंदिर पार्क, ग्रीन बेल्ट पार्क और महाराजा हरि सिंह स्मारक स्थल में भी पर्याप्त रोशनी नहीं मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार पार्कों में अंधेरा होने से शाम के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है। अखनूर रोड से बख्शीनगर अस्पताल मार्ग की कई लाइटें भी बंद मिलीं। रात में अस्पताल जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को इससे परेशानी होती है। पवन आइसक्रीम के पास चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी भी बंद लाइटों के बीच ड्यूटी करते नजर आए।

#ElectricityProblem #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 02:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Electricity problem



Jammu News: स्ट्रीट लाइटों का उजाला फाइलों में, सड़कों पर अंधेरा #ElectricityProblem #VaranasiLiveNews