Gurugram News: समाधान शिविर में आठ मामलों की सुनवाई
समस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी व संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें : सपना यादवअमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम सपना यादव ने जनसुनवाई की। इसमें आठ मामलों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की गई। सीटीएम ने कहा कि शिविर में आने वाले मामलों का शीघ्र, पारदर्शी एवं संतोषजनक ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जिला एवं उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों की बात सुनकर त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और एक ही स्थान पर राहत मिल रही है। सीटीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्या निवारण प्रणाली को और अधिक उत्तरदायी, संवेदनशील व पारदर्शी बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल आठ मामलों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की गई। बैठक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विशाल, एसीपी सुशीला, डीडीपीओ नवनीत कौर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
#EightCasesWereHeardInTheResolutionCamp. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 16:33 IST
Gurugram News: समाधान शिविर में आठ मामलों की सुनवाई #EightCasesWereHeardInTheResolutionCamp. #VaranasiLiveNews
