Aligarh News: धान बेचकर गांव लौट रहे चालक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत
गाजीपुर-अतरौली मार्ग पर गांव गनियावली के निकट धान बेचकर गांव आ रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गांव ऊतरा निवासी जीतू (30) पुत्र पप्पू शनिवार की सुबह अपने ट्रैक्टर-ट्राली से धान बेचने अतरौली की अनाज मंडी में गए थे। धान बेचकर शाम को गांव लौटते समय गांव गनियावली से निकलते ही सड़क किनारे पड़ी बजरी के ढेर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से ट्रैक्टर चालक जीतू का संतुलन बिगड़ गया और जीतू ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। नीचे गिरते ही ट्रैक्टर का पिछला पहिया और ट्राली का पहिया भी सिर के ऊपर होकर निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो भाईयों में छोटा था और चार वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। एक वर्ष की बेटी है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्यवाहक कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
#AligarhNews #DriverDies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 02:48 IST
Aligarh News: धान बेचकर गांव लौट रहे चालक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत #AligarhNews #DriverDies #VaranasiLiveNews
