Rohtak News: हुनर से सिले परिवार के सपने स्वरोजगार से खरीदीं खुशियां
संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने घर की चुनौतियों के आगे हार नहीं मानी। दिवाली पर ये महिलाएं अपने हुनर को स्वरोजगार का माध्यम बना रही हैं। कोई कढ़ाई कर थालपोस बना रही है तो कोई कपड़े सिलकर परिवार का गुजारा कर रही है। अब इन महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार वस्तुएं और स्वदेशी उत्पाद के स्टाॅल लगाकर अपने बच्चों के लिए दिवाली पर्व की खुशियां खरीद रही हैं। नया बस स्टैंड के निकट महिलाओं ने घर के लिए सजावटी सामान का स्टाॅल लगाया है। यहां खुद के तैयार किए गए दीपक, बंदनवार, तोरण, रंगोली, सजावटी लटकन और अन्य वस्तुएं बिक्री के लिए रखी हैं जिन्हें ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। महिलाओं के लिए सिले हुए सूट, लड्डू गोपाल के वस्त्र, थालपोस सहित अनेक उत्पाद बनाए हैं। सलोनी स्वयं सहायता समूह की प्रधान विजयलक्षमी व सदस्य सरला का कहना है कि वैसे तो उत्पादन बनाने का सिलसिला चलता रहता है लेकिन वे दिवाली से दो माह पहले ही उत्पाद बनाना शुरू कर देती हैं ताकि त्योहार पर अच्छी बिक्री हो सके। 09 : मुकेश, ज्योति स्वयं सहायता समूह की सदस्य। 09 : मुकेश, ज्योति स्वयं सहायता समूह की सदस्य। 09 : मुकेश, ज्योति स्वयं सहायता समूह की सदस्य। 09 : मुकेश, ज्योति स्वयं सहायता समूह की सदस्य।
#DreamsOfAFamilyStitchedTogetherThroughSkill;HappinessPurchasedThroughSelf-employment. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 02:49 IST
Rohtak News: हुनर से सिले परिवार के सपने स्वरोजगार से खरीदीं खुशियां #DreamsOfAFamilyStitchedTogetherThroughSkill;HappinessPurchasedThroughSelf-employment. #VaranasiLiveNews
