Kurukshetra News: महिलाओं को बांटे मुफ्त सेनिटरी पैड
कुरुक्षेत्र। दयालपुर गांव स्थित आरोग्य मंदिर (धर्मशाला) में रविवार को एनएसएस विशेष शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी के मार्गदर्शन में किया गया। यह आयोजन एसोसिएट डीन (एलुमनाई अफेयर्स) एवं पूर्व डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. दीक्षित गर्ग और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. प्रतिभा अग्रवाल के संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम समन्वयक सहायक प्रोफेसर धीरज शर्मा और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमनदीप कौर के नेतृत्व में मेगा रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर की सफलता में पुलिस विभाग (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) के सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा की अहम भूमिका रही। उन्होंने सिविल अस्पताल की मेडिकल टीम के साथ समन्वय स्थापित किया और गांव में घर-घर जाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर के सफल संचालन में गांव के सरपंच सुरेश पांचाल का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं और प्रतिभागियों व स्वयंसेवकों के लिए जलपान की व्यवस्था करवाई। अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों ने गांव की गलियों में रैली निकालकर “खून दान, महादान” जैसे नारों के साथ जागरूकता अभियान चलाया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने महिला स्वास्थ्य को लेकर घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रत्येक घर में निःशुल्क सेनिटरी पैड वितरित किए गए तथा मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित जानकारी वाले पंपलेट भी बांटे गए। इस मौके परएनएसएस सचिव अभिषेक, आदर्श, संतोष और देव सहित यूनिट हेड और टीम हेड्स ने टीमों का गठन, व्यवस्थाओं का संचालन और गतिविधियों के सुचारू काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ।
#DistributeFreeSanitaryPadsToWomen #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 03:37 IST
Kurukshetra News: महिलाओं को बांटे मुफ्त सेनिटरी पैड #DistributeFreeSanitaryPadsToWomen #VaranasiLiveNews
