Rohtak News: दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। सेक्टर-1 स्थित श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर में शनिवार को भगवान पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक उत्सव मनाया गया। यह आयोजन दशलक्षण महापर्व महोत्सव के चौथे दिन एलपीएस परिवार ने किया।मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सुबह पुजारियों ने और श्रद्धालुओं ने श्रीजी का जलाभिषेक एवं महाशांति धारा संपन्न की। इसमें समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन और विजय जैन भी शामिल हुए।प्रतिष्ठाचार्य बालब्रह्मचारी नितिन, विधानाचार्य पंडित अनिल जैन और पंडित देवेंद्र जैन अनमोल के सानिध्य में विनय पाठ, पचमेरुपूजन, सोलहकारण पूजा और दशलक्षण पूजन विधान हुए। भगवान महावीर स्वामी जी और भगवान पुष्पदंत जी का पूजन किया गया। अष्टद्रव्य से महाअर्घ्य व लड्डू भगवान के चरणों में समर्पित किए गए। महिलाओं ने टोलियां बनाकर भक्ति भाव से नृत्य किया। मंदिर परिसर रंगीन रोशनी से जगमगा रहा था। शाम को भी संगीतमय महा आरती की गई।

#DevoteesOfferedPrayersOnTheFourthDayOfTheDashalakshanMahaparv. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 01:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना #DevoteesOfferedPrayersOnTheFourthDayOfTheDashalakshanMahaparv. #VaranasiLiveNews