Sonipat News: भरत-मिलाप प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
सोनीपत। चिटाने वाली माता मंदिर सुनारों वाली गली में श्रीराम कथा में शुक्रवार को सातवें दिन कथाव्यास एवं श्रीराम कृष्ण साधना केंद्र मुरथल के संस्थापक डॉ. दयानंद सरस्वती यति महाराज ने राम-भरत मिलाप व चित्रकूट में निवास का वृतांत सुनाया। यह प्रसंग राम के वन-पथ की आगे की यात्रा और त्याग का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत करता है जहां भरत चरण पादुका लेकर अयोध्या लौटते हैं। कथा में पं. अमित शौनक, महेश गोयल, तरुण गोयल, दिनेश कुच्छल, राजेंद्र कुच्छल, दीपक कुच्छल, मुकेश गुप्ता, विक्रांत गुप्ता व मनीष कुच्छल भी मौजूद रहे।
#DevoteesBecameEmotionalAfterListeningToTheBharat-milapEpisode #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 20:08 IST
Sonipat News: भरत-मिलाप प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु #DevoteesBecameEmotionalAfterListeningToTheBharat-milapEpisode #VaranasiLiveNews
