UP: 33 हजार केवी के बिजली टावर पर चढ़ा सिरफिरा, नाबालिग लड़की से बात कराने की जिद; पुलिस ने ऐसे नीचे उतारा

UP News:बांसडीह/घोघा क्षेत्र के कोतवाली अंतर्गत देवडीह गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक लड़की से बात कराने की मांग को लेकर 33 हजार केवी के बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक बार-बार नीचे खड़े लोगों को धमकी देता रहा कि यदि उसकी बात नहीं कराई गई तो वह जान दे देगा। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक की पहचान देवडीह निवासी मिथुन राजभर पुत्र रामजी राजभर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार वह एक नाबालिग लड़की से बात कराने की जिद पर अड़ा था। काफी ऊंचाई पर चढ़े युवक को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

#CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 12:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 33 हजार केवी के बिजली टावर पर चढ़ा सिरफिरा, नाबालिग लड़की से बात कराने की जिद; पुलिस ने ऐसे नीचे उतारा #CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews