Yamuna Nagar News: चंदाखेड़ी आम्बवाला चौक का नाम डॉ. आंबेडकर चौक रखने की मांग

व्यासपुर। कस्बा व्यासपुर से साढौरा जाने वाली सड़क पर स्थित चंदाखेड़ी आम्बवाला चौक का नाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने की मांग उठाई गई। समाजसेवी फूलचंद रत्तुवाला, श्योराम फोरमैन व पूर्व सरपंच जगमाल सिंह ने डीसी को मांगपत्र सौंपकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की। मांगपत्र में कहा गया है कि प्रदेश सरकार महान विभूतियों के नाम पर चौक व सार्वजनिक स्थलों का नामकरण कर रही है। इसी क्रम में इस चौक का नामकरण भी किया जाए। मांगपत्र पर दर्जनों गांवों के सरपंचों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के हस्ताक्षर भी हैं। संवाद

#DemandToNameChandakhediAmbwalaChowkAsDr.AmbedkarChowk #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 03:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: चंदाखेड़ी आम्बवाला चौक का नाम डॉ. आंबेडकर चौक रखने की मांग #DemandToNameChandakhediAmbwalaChowkAsDr.AmbedkarChowk #VaranasiLiveNews