Delhi NCR News: द्वारका में सड़क हादसे में युवक की मौत में कानून सख्त करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसीनई दिल्ली।द्वारका सेक्टर-11 में 3 फरवरी को हुए एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल की मौत हो गई। यह घटना इलाके के लोगों के लिए बेहद दुखद और चिंताजनक है। हादसे के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश और शोक का माहौल है। ऑल द्वारका रेजिडेंट्स फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस मामले में सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है। फेडरेशन का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े कानूनों को और कड़ा बनाया जाए। उनका कहना है कि अगर किसी नाबालिग की तरफ से किए गए गंभीर अपराध में किसी की जान जाती है, तो ऐसे मामलों में सजा बालिगों के समान होनी चाहिए। फेडरेशन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस मांग के समर्थन में शांतिपूर्ण और जिम्मेदार तरीके से आगे आएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
#DemandForStricterLawInTheCaseOfDeathOfAYouthInARoadAccidentInDwarka #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 19:32 IST
Delhi NCR News: द्वारका में सड़क हादसे में युवक की मौत में कानून सख्त करने की मांग #DemandForStricterLawInTheCaseOfDeathOfAYouthInARoadAccidentInDwarka #VaranasiLiveNews
