Chamba News: सड़क से हटाकर नाली में डाल दिया मलबा
नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठे सवालजनसाली-आईटीआई मार्ग पर बढ़ी दिक्कतसंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। नगर परिषद चंबा की ओर से बारिश के बाद सड़क से हटाए जा रहे मलबे के निस्तारण के तरीके पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि सड़क से हटाया गया मलबा नाली में डाल दिया गया है। कुछ स्थानों पर लोगों के घरों को जाने वाले संपर्क मार्ग पर ही मलबा डाल दिया गया। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनसाली-आईटीआई मार्ग पर सड़क के किनारे और नालियों में डाले गए मलबे के कारण जल निकासी भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द मलबा नहीं हटाया गया तो बारिश के दौरान नालियां जाम होने से पानी सड़क और रिहायशी क्षेत्रों में घुस सकता है।स्थानीय लोगों जीवन सिंह, प्रताप चंद, अशोक कुमार, अनिल कुमार, सरोज कुमारी, बीना देवी, कौशल्या देवी और आरती देवी ने बताया कि सड़क से मलबा हटाना अच्छी बात है लेकिन उसे नालियों या पैदल रास्तों में डाल देना समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है और घरों तक पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने नगर परिषद से मलबे का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण करने की मांग की है।नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। बारिश से हुए नुकसान के बाद वार्ड पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्रों में मलबा हटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। यदि कहीं नालियों या रास्तों में मलबा डाला गया है तो उसकी जांच कराकर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
#DebrisWasRemovedFromTheRoadAndDumpedIntoTheDrain. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 16:50 IST
Chamba News: सड़क से हटाकर नाली में डाल दिया मलबा #DebrisWasRemovedFromTheRoadAndDumpedIntoTheDrain. #VaranasiLiveNews
