बरेली नगर निगम पर साइबर अटैक: ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह ठप, करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान

बरेली नगर निगम की डिजिटल व्यवस्था पर वायरस अटैक ने पूरे प्रशासनिक कामकाज को पटरी से उतार दिया है। वायरस अटैक के कारण निगम की तमाम ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। इस हमले के बाद से टैक्स बिलिंग से लेकर ई-टेंडरिंग तक का सारा कामकाज ठप पड़ा है, जिससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में बाधा आ रही है, बल्कि निगम को हर दिन करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। इस साइबर हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हैकर्स ने सीधे तौर पर नगर निगम की वेबसाइट के मुख्य नियंत्रण केंद्रों, यानी सी-पैनल और डब्ल्यूएचएम को अपना निशाना बनाया है। नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट अमेरिकन होस्टिंग कंपनी 'ब्लू होस्ट' के सर्वर पर संचालित की जा रही थी। जानकारों का कहना है कि सर्वर के मुख्य ढांचे पर हमला होने के कारण डेटाबेस तक पहुंच बनाना असंभव हो गया है। इसके परिणामस्वरूप शहरवासियों के लिए उपलब्ध ऑनलाइन टैक्स बिलिंग प्रणाली, पेटीएम के माध्यम से होने वाले भुगतान और सरकारी विकास परियोजनाओं के लिए अनिवार्य ई-टेंडर की प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो गई है। यह भी पढ़ें-UP News:बरेली में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित होगी नई टाउनशिप, लोगों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं आर्थिक दृष्टि से यह हमला नगर निगम को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, सामान्य दिनों में ऑनलाइन सेवाओं के जरिए निगम के खाते में प्रतिदिन करीब 50 से 80 लाख रुपये का राजस्व जमा होता है। पिछले कुछ दिनों से सिस्टम बंद होने के कारण यह पूरी रिकवरी रुक गई है, जिससे अब तक करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। यदि यह हाल कुछ दिन और बना रहा, तो वित्त वर्ष के लक्ष्यों को पूरा करना निगम के लिए चुनौती बन जाएगा।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #MunicipalCorporation #CyberAttack #BareillyMunicipalCorporation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 18:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली नगर निगम पर साइबर अटैक: ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह ठप, करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #MunicipalCorporation #CyberAttack #BareillyMunicipalCorporation #VaranasiLiveNews