CUET UG: दिल्ली की देविना को चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल, 3417 उम्मीदवारों ने अलग-अलग विषय में छुआ ये आंकड़ा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने रिकॉर्ड 16 दिनों में सीयूईटी यूजी-2026 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें दिल्ली की देविना गहलोत ने चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल के साथ देशभर में टॉप किया है। शीर्ष 10 में दिल्ली के सक्षम गोयल दूसरे, हिमाचल प्रदेश के उदित चतुर्वेदी तीसरे, बिहार के श्रीवंश मिश्रा चौथे, यूपी की खुशी पांचवें और यूपी की ही जयति छठे स्थान पर रहीं। देविना भाजपा नेता कैलाश गहलोत की बेटी हैं। कुल 3,417 उम्मीदवारों को अलग-अलग विषयों में 100 पर्सेंटाइल मिला है। देशभर के 332 विश्वविद्यालयों में बुधवार से स्नातक पाठयक्रमों में दाखिले की दौड़ शुरू हो जाएगी। हालांकि, एनटीए स्कोर के साथ विश्वविद्यालयों के पात्रता मापदंड पूरा करने के आधार पर सीट मिलेगी। मनोविज्ञान, अकाउंटेंसी, संस्कृत, उड़िया और इतिहास का स्कोर सबसे अधिक परीक्षा में 37 विषयों में से मनोविज्ञान, अकाउंटेंसी, संस्कृत, उड़िया और इतिहास विषय का सबसे अधिक एनटीए स्कोर 250 रहा है। राजनीति विज्ञान, जियोग्राफी, इकोनोमिक्स, बिजनेस स्ट्डीज, बायोलोजिकल साइंस, बॉयोलॉजी, बॉयोटेक्नोलॉजी, बॉयोकैमिस्ट्री का स्कोर 2.49 से अधिक है। इसके अलावा कैमिस्ट्री को 248, कंप्यूटर साइंस को 243, होम साइंस का 247 तो इंग्लिश का 244 से अधिक रहा है। तीन विषयों में 22 के 100 पर्सेंटाइल परीक्षा में 22 उम्मीदवारों ने तीन विषयों में 100 पर्सेंटाइल, 180 ने दो विषयों में 100 पर्सेंटाइल और 3,214 उम्मीदवारों ने एक विषय में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इसमें पांच विषयों में सर्वाधिक एनटीए स्कोर 1232.19 रहा है। बीते साल परिणाम 30 दिन में जारी हुआ था।एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया, कंप्यूटर आधारित सीयूईटी यूजी में 11,64,098 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
#CityStates #Education #Meerut #Delhi #CuetUg #DevinaGehlot #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 02:01 IST
CUET UG: दिल्ली की देविना को चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल, 3417 उम्मीदवारों ने अलग-अलग विषय में छुआ ये आंकड़ा #CityStates #Education #Meerut #Delhi #CuetUg #DevinaGehlot #VaranasiLiveNews
