Chamba News: नशे के दुष्प्रभावों पर किया जा रहा जागरूक

चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी में युवाओं को नशे की लत के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जा रही है। शुरू में यह लत कैसे लगती है और इससे कैसे बचा जा सकता है, इसके बारे में युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितैषी ने बताया कि आमतौर पर युवा शुरुआत में यही सोच पर शराब का सेवन शुरू करता है कि वह माह में एक बार शराब पीता है। उसे लत नहीं लग सकती लेकिन बाद में वह रोजाना शराब पीना शुरू कर देता है। इसकी वजह से उसके व्यवहार में बदलाव आना शुरू हाे जाता है। परिवार में भी माहौल बदलने लगता है। धीरे-धीरे वह इस लत की गहराई की तरफ बढ़ने लगता है और मानसिक तनाव का भी शिकार होने लगता है। युवाओं को नशे की लत से बचना चाहिए। उन्होंने युवाओं को समझाया कि वह नशा करने के बजाय अपना ध्यान पढ़ाई और खेलकूद जैसी गतिविधियों में लगाएं।

#CreatingAwarenessAboutTheAdverseEffectsOfSubstanceAbuse. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 17:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: नशे के दुष्प्रभावों पर किया जा रहा जागरूक #CreatingAwarenessAboutTheAdverseEffectsOfSubstanceAbuse. #VaranasiLiveNews