Agra News: पार्षदों ने उठाए सवाल, हर वार्ड में नहीं मिले 10 सफाईकर्मी

आगरा। नगर निगम कार्यकारिणी की मेयर हेमलता दिवाकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने सफाई पर सवाल उठाए। पार्षदों ने कहा कि हर वार्ड में 10 सफाईकर्मी अब तक नहीं मिले, जबकि बीते माह 11 मई को सदन में यह तय हो चुका है। बैठक में कार्यकाल पूरा करने वाले 6 पार्षद सदस्यों को विदाई दी गई। कार्यकारिणी सदस्य राकेश जैन ने हर वार्ड में 10 सफाई कर्मियों की तैनाती न होने का मामला उठाया। इस पर मेयर ने नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को निर्देश दिए कि सभी वार्डों में अविलंब सफाई कर्मियों की तैनाती की जाए। बैठक में सदस्य गौरव शर्मा ने सेक्टर-14 से सेक्टर-15 की ओर जाने वाले नाले की ऊंचाई में अंतर के कारण सेक्टर-15 क्षेत्र में नाले के बैक मारने की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि नाले का स्तर ऊंचा होने के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही है और क्षेत्रवासियों को जलभराव से जूझना पड़ रहा है। मेयर ने इस मामले में नाला सफाई की जांच और समस्या के निदान के निर्देश दिए। सूरसदन पर अहिल्याबाई की प्रतिमा लगाने का प्रस्तावबैठक में सूरसदन चौराहे पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित करने और लोहामंडी जोनल कार्यालय की ओर से परशुराम चौक जाने वाले मार्ग पर महाराजा अग्रसेन प्रवेश द्वार निर्माण के प्रस्ताव रखे गए। इसके अलावा भगवान टॉकीज मेट्रो स्टेशन और खंदारी मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया। इन्हें संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में सदस्यों ने एमएनटी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से डीजल पर्ची कटवाने की शिकायत की, जिस पर मेयर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, उप नगर आयुक्त डॉ. सरिता सिंह, सीएफओ बृजेश सिंह, लेखाधिकारी विपिन कुमार यादव आदि मौजूद रहे। इन सदस्यों को दी गई विदाईकार्यकाल पूरा होने पर मेयर ने उपसभापति अमित पटेल, आशीष सिंह, गौरव शर्मा, मीनाक्षी वर्मा, बंटी माहौर तथा मुरारीलाल गोयल को विदाई दी। पूर्व सूचना न मिलने के कारण पार्षद मुरारीलाल गोयल बैठक में शामिल नहीं हुए। नए छह सदस्यों के चुनाव के लिए इस माह के अंत में नगर निगम सदन की बैठक होगी।

#CouncilorsRaiseQuestions;NotAllWardsHave10SanitationWorkers. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 02:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: पार्षदों ने उठाए सवाल, हर वार्ड में नहीं मिले 10 सफाईकर्मी #CouncilorsRaiseQuestions;NotAllWardsHave10SanitationWorkers. #VaranasiLiveNews