उपभोक्ताओं की समस्याओं का हो समाधान : पावर एमडी
- एमडी ने बिजलीघरों का किया औचक निरीक्षणसंवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने शनिवार को मोहनपुरी और लेडीज पार्क उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। गुप्ता ने कहा कि बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर त्वरित समाधान हो। उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने रोस्टर रजिस्टर, फीडरों की रिले और ट्रांसफार्मर के भार की जांच की। विद्युत उपकरणों की कार्यक्षमता का भी जायजा लिया गया। प्रबंध निदेशक ने बढ़ती गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। ट्रांसफार्मरों के भार संतुलन और सुरक्षा प्रणाली की नियमित जांच पर जोर दिया गया। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों को हेलमेट, दस्ताने और सुरक्षा जूते जैसे उपकरण अनिवार्य उपयोग करने को कहा गया, ताकि दुर्घटनाएं न्यूनतम हों।
#Consumers'ProblemsShouldBeSolved:PowerMD #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 21:06 IST
उपभोक्ताओं की समस्याओं का हो समाधान : पावर एमडी #Consumers'ProblemsShouldBeSolved:PowerMD #VaranasiLiveNews
