शासन का आदेश: वाराणसी एयरपोर्ट से स्टेडियम तक पूरा करें आठ सड़कों का काम, कई स्थानों को मिलेगी नई कनेक्टिविटी
वाराणसी जिले में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए करीब 352.95 करोड़ रुपये की लागत से आठ बड़े निर्माण और चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित हैं। शासन ने इन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। इनमें बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच मार्ग से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कनेक्टिविटी, चोलापुर बाजार, फूलपुर-सिंधोरा मार्ग और सेवापुरी के नहर पटरी मार्ग तक कई अहम परियोजनाएं शामिल हैं। सेवापुरी क्षेत्र में रिंग रोड फेज-2 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंच मार्ग का निर्माण भी प्रस्तावित है। करीब 10831.48 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना से क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंच आसान होगी। साथ ही आसपास के गांवों और रिंग रोड क्षेत्र में यातायात का दबाव भी कम होगा। बड़े आयोजनों के दौरान लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। पिंडरा क्षेत्र में बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच मार्ग को छह लेन में चौड़ा और सुदृढ़ किया जाएगा। कछवा से कपसेठी होते हुए बाबतपुर मार्ग तक 0.97 किलोमीटर हिस्से पर करीब 6357.56 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में चोलापुर बाजार से विकास खंड तक चार लेन सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। लगभग 7575.39 लाख रुपये की इस परियोजना से चोलापुर बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiAirport #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 20:51 IST
शासन का आदेश: वाराणसी एयरपोर्ट से स्टेडियम तक पूरा करें आठ सड़कों का काम, कई स्थानों को मिलेगी नई कनेक्टिविटी #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiAirport #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews
