UP: खुद को महंत बताने वाले के खिलाफ FIR, युवती का आरोप- दो साल में लाखों रुपये वसूले, जबरन शारीरिक संबंध बनाए

चकेरी थाने में खुद को महंत बताने वाले रामजी तिवारी के खिलाफ अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने और छेड़खानी की रिपोर्ट एक युवती ने दर्ज कराई है। युवती ने ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। चकेरी की युवती के मुताबिक दो साल पहले सावन माह के सोमवार के दिन वह सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन करने गई थी। उसी दौरान मंदिर के पीछे रहने वाले रामजी तिवारी से मुलाकात हुई। वह पीला वस्त्र धारण किए था। रामजी ने खुद को मंदिर का महंत बताकर बिना लाइन के उसे दर्शन करवाए और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी और वह एक-दूसरे के करीब आ गए। रामजी उससे कई बार अकेले में मिला। मौका पाकर उसने उसके कुछ फोटो और वीडियो बना लिए।

#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #UpCrime #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 23:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: खुद को महंत बताने वाले के खिलाफ FIR, युवती का आरोप- दो साल में लाखों रुपये वसूले, जबरन शारीरिक संबंध बनाए #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #UpCrime #VaranasiLiveNews