Gurugram News: रजत जीतने पर कॉलेज प्रबंधन करेगा सम्मानित

सोहना। सोहना निरंकारी कॉलेज की छात्रा भावना ने जापान के नागोया में एशियन पैरा गेम्स तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। उन्होंने 18 से 25 अक्तूबर तक चली इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भावना पहले भी 21 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। कॉलेज प्रबंधन ने भावना की इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर डीपी सिंह और स्पोर्ट्स इंचार्ज जगमाल सिंह ने बताया कि भावना ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर कॉलेज और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। उन्हें कॉलेज स्पोर्ट्स मीट में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। संवाद

#CollegeManagementWillFelicitate[theStudent/recipient]ForWinningASilverMedal. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 19:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: रजत जीतने पर कॉलेज प्रबंधन करेगा सम्मानित #CollegeManagementWillFelicitate[theStudent/recipient]ForWinningASilverMedal. #VaranasiLiveNews