चक्रासन से बढ़ती है फेफड़ों की कार्यक्षमता : राजेंद्र

फोटो संख्या 6संवाद न्यूज़ एजेंसीबड़ौत। नगर के गांधी पार्क में रविवार को आयोजित योग शिविर में साधकों को चक्रासन सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने इन आसनों के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी।प्रशिक्षक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि चक्रासन से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि इस आसन के अभ्यास से फेफड़े पूरी तरह से खिंचते हैं। यह अस्थमा और सांस संबंधी समस्याओं में काफी लाभकारी है। जैन ने इसे नियमित रूप से करने की सलाह दी। शिविर में साधकों को सूर्यनमस्कार, अनुलोम-विलोम और प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि अनुलोम-विलोम का अभ्यास रोजाना करना चाहिए, जिसका बहुत लाभ मिलता है। इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा, पूनम, चंद्रप्रभा, महेश चंद शर्मा और अनिल वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

#ChakrasanaBoostsLungCapacity:Rajendra #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 17:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चक्रासन से बढ़ती है फेफड़ों की कार्यक्षमता : राजेंद्र #ChakrasanaBoostsLungCapacity:Rajendra #VaranasiLiveNews