CBSE 10th Result: वाराणसी में बीते चार साल से गिरते ग्राफ पर लगाया ब्रेक, 16.83% की छलांग लगा इस बार 95% पास
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की ओर से बुधवार को कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए गए। इसमें वाराणसी के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। करीब 95 फीसदी छात्रों ने इस बार सफलता हासिल की है। हालांकि, इस बार के परिणाम ने बीते 4 वर्षों के गिरते ग्राफ पर ब्रेक लगाया है। बीते साल 78.17 के ग्राफ में 16.83 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बार 22932 छात्रों ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा दी। साल 2023 से लेकर 2025 तक के परिणाम की तुलना करें तो कुल छात्रों के औसत सफलता प्रतिशत में गिरावट देखने को मिल रही थी। साल 2023 में 90.75 फीसदी बच्चों ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास की थी। यह आंकड़ा 2024 में घट कर 89.25 फीसदी पर पहुंच गया। साल 2025 में यह आंकड़ा और गिरा। इस वर्ष महज 78.17 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की थी।
#CityStates #Varanasi #Cbse10thResult #CbseTopperInVaranasi #VaranasiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 08:47 IST
CBSE 10th Result: वाराणसी में बीते चार साल से गिरते ग्राफ पर लगाया ब्रेक, 16.83% की छलांग लगा इस बार 95% पास #CityStates #Varanasi #Cbse10thResult #CbseTopperInVaranasi #VaranasiNews #VaranasiLiveNews
