छावनी रामलीला : भैंसाली मैदान में राम सीता विवाह
छावनी रामलीला के मंच पर हुए श्री राम-सीता के सात फेरे, दर्शकों ने की पुष्पवर्षा माई सिटी रिपोर्टर मेरठ। सदर स्थित अयोध्यापुरी में बुधवार को 67 वें रामलीला महोत्सव के अंतर्गत भव्य रामलीला का मंचन किया गया। पुरोहित नंदकिशोर शर्मा और हरिश्चंद्र जोशी ने पूजन संपन्न कराया। इस वर्ष रामलीला में पहली बार भगवान श्रीराम की भव्य बारात रामलीला भवन ट्रस्ट से चलकर भैंसाली मैदान पहुंची। रामलीला मंच पर श्रीराम और माता सीता के विवाह का आयोजन किया गया। लीला मंचन देखने आए लोगों ने श्री राम और सीता पर पुष्प वर्षा की।काया कला केंद्र दिल्ली के कलाकारों ने निर्देशक प्रीतम गोठवाल के निर्देशन में अनुसुइया उपदेश, जटायु मिलन, शूर्पणखा की नाक काटने, खर-दूषण वध, मारीच वध, सीता हरण, रावण-जटायु युद्ध और श्रीराम की प्रतिज्ञा से जुड़े प्रसंगों का भव्य मंचन किया। महामंत्री गणेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन युवा पीढ़ी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों से जोड़ते हैं।कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल और मुकेश सिंघल ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक अनिल जैन, मुख्य संयोजक विवेक रस्तोगी, वरुण अग्रवाल, सूरज गुप्ता, सुरेंद्र सिंधु, अध्यक्ष पवन गर्ग, महामंत्री गणेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विजय गोयल रहे।
#CantonmentRamlila:Ram-SitaWeddingAtBhainsaliGround #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 18:12 IST
छावनी रामलीला : भैंसाली मैदान में राम सीता विवाह #CantonmentRamlila:Ram-SitaWeddingAtBhainsaliGround #VaranasiLiveNews
