Canada School Shooting: कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, हमलावर समेत आठ की मौत; शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक स्कूल में हुईगोलीबारी मेंहमलावर समेत 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी मंगलवार को कनाडाई पुलिस ने दी। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के अनुसार, संदिग्ध हमलावर मृत पाया गया है। पुलिस का मानना है कि उसने खुद को गोली मारी। हालांकि, अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस घटना में कोई दूसरा संदिग्ध भी शामिल था। बता दें कि गोलीबारी टम्बलर रिज नामक छोटे शहर में हुई, जिसकी आबादी लगभग 2,400 लोग है। पुलिस ने लोगों से घर के अंदर रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है। आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजे गए हैं। ये भी पढ़ें:-US-Israel: ईरान मुद्दे पर ट्रंप से मिलेंगे नेतन्याहू, परमाणु वार्ता पर रखेंगे पक्ष; अन्य मुद्दों पर भी चर्चा स्कूलों में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था पीस रिवर साउथ स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल और टम्बलर रिज एलीमेंट्री स्कूल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। बता दें किटम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 7 से 12 तक लगभग 175 छात्र पढ़ते हैं। ये भी पढ़ें:-US: दो प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद बवाल, ICE प्रमुख ने कांग्रेस के सामने किया अपने अधिकारियों का बचाव भारी सुरक्षा और मेडिकल सहायता पीस रिवर साउथ के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने कहा कि इस घटना के बादपुलिस और एंबुलेंस जैसी अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं। उन्होंने सुरक्षा कारणों से ज्यादा जानकारी साझा करने से इनकार किया। उन्होंने समुदाय के लोगों से अपील की है किजो लोग अपने परिजनों को ढूंढ रहे हैं, कृपया घर लौट जाएं और पुलिस को काम करने दें। कैनेडियन माउंटेड पुलिस इस खूबसूरत शहर को फिर से सुरक्षित बनाएगी।
#World #International #Canada #ShootingInCanada #CityOfTumblerRidge #ProvinceOfColumbia #SchoolShooting #RoyalCanadianMountedPolice #CanadianPolice #CanadaNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 08:26 IST
Canada School Shooting: कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, हमलावर समेत आठ की मौत; शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा #World #International #Canada #ShootingInCanada #CityOfTumblerRidge #ProvinceOfColumbia #SchoolShooting #RoyalCanadianMountedPolice #CanadianPolice #CanadaNews #VaranasiLiveNews
