बिजनेस अपडेट्स: भारत-ईयू सहयोग बढ़ाने पर सहमत; व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अवसर

भारत और यूरोपीय संघ ने अगले महीने प्रस्तावित बड़े व्यापार समझौते (मदर्स ऑफ ऑल डील्स) पर हस्ताक्षर से पहले सोमवार को व्यापार व निवेश, क्वांटम प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर तथा जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्ष प्रस्तावित निवेश संरक्षण समझौते और भौगोलिक संकेतक (जीआई) समझौते को भी अंतिम रूप देने की दिशा में काम जारी रखने पर राजी हुए। नई दिल्ली में हुई भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी की 7वीं समीक्षा बैठक (एसपीआरएम) में दोनों पक्षों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक समीक्षा की गई। भारत और 27 देशों के समूह ईयू के अगले महीने महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की उम्मीद है। इसे मदर्स ऑफ ऑल डील्स (सभी समझौतों की जननी) कहा जा रहा है। इससे दो अरब लोगों का एक बड़ा बाजार तैयार होगा। संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने व्यापार एवं निवेश सहयोग बढ़ाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की। इसमें भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर समयबद्ध हस्ताक्षर और उसका क्रियान्वयन, निवेश संरक्षण समझौते व भौगोलिक संकेतक समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम जारी रखना शामिल है।

#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 10, 2026, 03:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



बिजनेस अपडेट्स: भारत-ईयू सहयोग बढ़ाने पर सहमत; व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अवसर #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews