हादसा: मुजफ्फरनगर में टूरिस्ट बस की टक्कर से बीटेक छात्रा की मौत, चचेरा भाई घायल; चालक फरार
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। छपार क्षेत्र में बढेडी चौराहे के पास टूरिस्ट बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बीटेक की 19 वर्षीय छात्रा अलीना की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई सादिक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। कॉलेज जाते समय हुआ हादसा छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी अलीना अपने चचेरे भाई सादिक के साथ बाइक से श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर जा रही थी। अलीना बीटेक की छात्रा थी।बताया गया कि दोनों दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बढेडी चौराहे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान हरिद्वार की तरफ से आ रही टूरिस्ट बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें:नीला ड्रम केस: फल काटने के बहाने चाकू खरीदा, अनाज के लिए लिया ड्रम; गवाहों की जुबानी हत्याकांड की कहानी अस्पताल में छात्रा की मौत बस की टक्कर लगने से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।वहां चिकित्सकों ने अलीना को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सादिक का उपचार कराया गया। तहरीर मिलने का इंतजार सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#CityStates #Muzaffarnagar #MuzaffarnagarAccident #BtechStudent #TouristBus #RoadAccident #मुजफ्फरनगरहादसा #बीटेकछात्रा #टूरिस्टबस #सड़कहादसाEnglishKeywords: #CousinInjured #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 29, 2026, 13:32 IST
हादसा: मुजफ्फरनगर में टूरिस्ट बस की टक्कर से बीटेक छात्रा की मौत, चचेरा भाई घायल; चालक फरार #CityStates #Muzaffarnagar #MuzaffarnagarAccident #BtechStudent #TouristBus #RoadAccident #मुजफ्फरनगरहादसा #बीटेकछात्रा #टूरिस्टबस #सड़कहादसाEnglishKeywords: #CousinInjured #VaranasiLiveNews
