रोहतक में दरिंदगी: युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, पेट चीरकर आंतें निकाली बाहर

सुनारिया जेल रोड पर मीट मार्केट के नजदीक किसी ने 25 वर्षीय युवक बर्बरता से हत्या कर दी। बुधवार सुबह युवक का शव सड़क किनारे पड़ा हमला। युवक का न केवल गला काटा हुआ है, बल्कि पेट को चीरकर आंतड़ियां तक बाहर निकाली हुई हैं। शिवाजी कॉलोनी वारदात की जांच कर रही है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब पौने आठ बजे सूचना मिली कि मीट मार्केट के पास सुनारिया जेल की तरफ जाने वाले बाईपास पर खुले मैदान में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। गर्दन को तेजधार हथियार से काटा गया है। इसके अलावा इसके पेट में भी किसी तेजधार को मारकर सारी आंतड़ियों को बाहर निकाला गया है। शव के नजदीक शराब की बोतल और नमकीन व अन्य सामान पड़ा मिला है। एएसपी आयुष यादव, शिवाजी थाना प्रभारी राकेश सैनी, अनाज मंडी चौकी प्रभारी निकेश अहलावत एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची। गहराई से वारदात की जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।

#Crime #Rohtak #Haryana #CrimeInCity #PoliceRegistersCase #BharatiyaNyayaSanhita #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 09:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रोहतक में दरिंदगी: युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, पेट चीरकर आंतें निकाली बाहर #Crime #Rohtak #Haryana #CrimeInCity #PoliceRegistersCase #BharatiyaNyayaSanhita #VaranasiLiveNews