चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में ब्लास्ट: पावर बैंक फटने से मची भगदड़, 5 घायल
हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में मोबाइल पावर बैंक फट गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है। फ्लाइट नंबर 6e108 बताया जा रहा है। हालांकि घायलों की संख्या अभी बढ़ने की संभावना है। जानकारी के मुताबकि फ्लाइट में 39-एफ सीट पर बैठे देवांश नाम के शख्स के पावर बैंक में लैंडिंग के दौरान अचानक आग लग गई। उसने इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स को दी। इतनी देर में पावर बैंक फट गया। विमान दोपहर में 3 बजकर 32 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था और करीब 3 बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट में मोबाइल पावर बैंक फट गया।
#CityStates #Chandigarh-punjab #BlastInChandigarhAirport #ChandigarhNewsInHindi #LatestChandigarhNewsInHindi #ChandigarhHindiSamachar #पंजाबन्यूज #चंडीगढ़न्यूज #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 16:21 IST
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में ब्लास्ट: पावर बैंक फटने से मची भगदड़, 5 घायल #CityStates #Chandigarh-punjab #BlastInChandigarhAirport #ChandigarhNewsInHindi #LatestChandigarhNewsInHindi #ChandigarhHindiSamachar #पंजाबन्यूज #चंडीगढ़न्यूज #VaranasiLiveNews
