Chamba News: ब्लैक मुंबा ने ड्रीम बॉयज की टीम को हराया

उदयपुर मैदान में मिंजर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत हुआ मैचसंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। उदयपुर क्रिकेट मैदान में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को एक मैच खेला गया। इसमें ब्लैक मुंबा की टीम ने ड्रीम बॉयज की टीम को सात विकेट से हरा दिया। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इस मैच में ड्रीम बॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवरों में 96 रन बनाए। इसमें अनिल ने 15 रन की पारी खेली। ब्लैक मुंबा की ओर से रोहित ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक मुंबा की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ब्लैक मुंबा की ओर से सुनील ने 49 रन बनाए। ड्रीम बॉयज की ओर से अभय ने एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ ब्लैक मुंबा की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।

#BlackMambaDefeatedTheDreamBoysTeam. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: ब्लैक मुंबा ने ड्रीम बॉयज की टीम को हराया #BlackMambaDefeatedTheDreamBoysTeam. #VaranasiLiveNews