आगरा: भाजपा ने की प्रभारियों की घोषणा, बृज बहादुर को महानगर और घनश्याम को मिली जिले की कमान
भारतीय जनता पार्टी ने आगरा जिला और महानगर के प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची के अनुसार, ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत आगरा महानगर की जिम्मेदारी बृज बहादुर और जिले का प्रभार घनश्याम लोधी को दिया गया है। महानगर के नए प्रभारी बृज बहादुर संगठन के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। मौजूदा समय में वह प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले अवध क्षेत्र में संगठन महामंत्री और फिरोजाबाद के प्रभारी रह चुके हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले बृज बहादुर नमामि गंगे और किसान मोर्चा जैसे महत्वपूर्ण आयामों में भी काम कर चुके हैं। वहीं आगरा जिले के प्रभारी बनाए गए घनश्याम लोधी भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष के अलावा ओबीसी आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। संगठन में उनकी जमीनी पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है। राम सिंह बने सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने अछनेरा के पनवारी ब्लॉक निवासी राम चौधरी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी के कार्योें व प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व की बात जनता तक पहुंचाने व चुनाव के लिहाज से उनका मनोनयन किया गया है।
#CityStates #Agra #UpBjp #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 05:43 IST
आगरा: भाजपा ने की प्रभारियों की घोषणा, बृज बहादुर को महानगर और घनश्याम को मिली जिले की कमान #CityStates #Agra #UpBjp #VaranasiLiveNews
