Hardoi News: अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराए बाइक सवार बुआ भतीजा, भतीजे की मौत

मल्लावां। उन्नाव हरदोई जनपद की सीमा पर रविवार को बाइक सवार बुआ भतीजा अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गए। उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीएचसी से दोनों को लखनऊ रेफर किया गया। यहां भतीजे की मौत हो गई।तेजीपुर निवासी रितिक (19) कक्षा 11 का छात्र था। उसके पिता संतोष की बुआ का घर उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में है। उनकी पोती यानी रितिक की बुआ सुनीता (21) पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। पिता संतोष ने बताया कि रितिक रविवार को सुनीता को दवा दिलाने के लिए बाइक से मल्लावां जा रहा था। उन्नाव कटरा मार्ग पर सुल्तानपुर पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। घटना में बाइक सवार युवक युवती घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया। यहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में दोपहर बाद उपचार के दौरान रितिक की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि लखनऊ में शव का पोस्टमार्टम होगा।

#Bike-borneAuntAndNephewCrashIntoCulvertAfterLosingControl;NephewDies. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 21:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi News: अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराए बाइक सवार बुआ भतीजा, भतीजे की मौत #Bike-borneAuntAndNephewCrashIntoCulvertAfterLosingControl;NephewDies. #VaranasiLiveNews