Bijnor: पत्नी से था बेइंतहा प्यार, मगर वो साथ रहने को नहीं थी तैयार, युवक ने खुद को आग लगाकर जान दी

स्योहारा के एक गांव में पत्नी के वियोग से आहत 28 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में खुद को आग लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी करीब ढाई वर्ष से विवाद के चलते अलग रहकर चंडीगढ़ की फैक्टरी में काम कर रही है। छह माह पूर्व युवक उसे मनाने भी गया था, लेकिन वह साथ आने को तैयार नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक पत्नी से अलगाव के बाद से मानसिक तनाव में था। उसने शराब का सेवन किया और इसके बाद अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ ही देर में कमरे से धुआं निकलता देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि युवक के शरीर से आग की लपटें उठ रहीं थीं। परिजनों ने आग बुझाकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार युवक की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी तीन साल की पुत्री अपनी मां के साथ रहती है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। होली के अवसर पर घटी इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है।

#CityStates #Bijnor #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #Suicide #HeWasDeeplyInLoveWithHisWife #ButSheWasNotReadyToLiveWithHim #TheYoungManCommittedSuicideBySettingHimself #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 12:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bijnor: पत्नी से था बेइंतहा प्यार, मगर वो साथ रहने को नहीं थी तैयार, युवक ने खुद को आग लगाकर जान दी #CityStates #Bijnor #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #Suicide #HeWasDeeplyInLoveWithHisWife #ButSheWasNotReadyToLiveWithHim #TheYoungManCommittedSuicideBySettingHimself #VaranasiLiveNews