Bihar: नेपाल से लेकर बेतिया तक फैला डकैती का जाल, वैशाली डकैती कांड का खुला राज, मास्टरमाइंड निकली महिला

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में बीते 21 अप्रैल की रात आभूषण दुकानदार के घर हथियार और बम के बल पर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी की पहचान करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपी की पहचान समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद आलम के पुत्र नौशाद के रूप में हुई है। उसके पास से लूटी गई 21,400 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। नेपाल कनेक्शन और मास्टरमाइंड का खुलासा एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि जांच में शिवहर निवासी जमीला खातून, पति इदरीश नट, इस घटना की मास्टरमाइंड निकली है। इदरीश नट नेपाल के गिरोह के साथ मिलकर इस तरह की वारदातों को अंजाम देता है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे सभी बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जांच टीम और तकनीकी साक्ष्य एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ महनार प्रवीण कुमार के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त एसआईटी का गठन किया गया था। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मिला, जो जमीला खातून के नाम से पंजीकृत था। कॉल डिटेल से पता चला कि इस मोबाइल का उपयोग जमीला की पुत्री और दामाद नौशाद द्वारा किया जा रहा था। साजिश बेतिया में रची गई थी जांच में यह भी सामने आया है कि डकैती की साजिश पूर्व नियोजित तरीके से बेतिया में रची गई थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट हुआ है कि जमीला का पति इदरीश नट इस मामले का मुख्य अभियुक्त है। घटना में शामिल सभी फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस तकनीकी और मानवीय स्रोतों से सूचना जुटाकर त्वरित कार्रवाई कर रही है। वैशाली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ये भी पढ़ें: 500 मीटर दूर गूंजती रही चीखें और फिर खामोश हो गई जिंदगी! हाजीपुर में विधवा महिला की गला रेतकर हत्या पिछली बड़ी वारदात का जिक्र गौरतलब है कि बीते दिनों महनार थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में रंजीत कुमार के घर में एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर करीब 50 हजार रुपये नकद और 50 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण लूट लिए थे। इस दौरान बदमाशों ने गोलीबारी और बमबाजी भी की थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। मामले में एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महनार थाना के तत्कालीन अपर थानाध्यक्ष उदय कुमार एवं डायल 112 पर प्रतिनियुक्त दरोगा सुकलेश कुमार को निलंबित कर दिया था।

#CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #VaishaliRobbery #MahnarPoliceStation #JewelleryRobbery #PoliceDisclosure #NepalConnection #BettiahConspiracy #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 08:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: नेपाल से लेकर बेतिया तक फैला डकैती का जाल, वैशाली डकैती कांड का खुला राज, मास्टरमाइंड निकली महिला #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #VaishaliRobbery #MahnarPoliceStation #JewelleryRobbery #PoliceDisclosure #NepalConnection #BettiahConspiracy #VaranasiLiveNews