Bihar News: तेज रफ्तार की कहर, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत
पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। यह घटना अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के बलिदाद के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। गया निवासी होमगार्ड जवान की पहचान मृतक की पहचान गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के गोडियारी गांव निवासी विक्रम कुमार (28 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह वर्तमान में होमगार्ड के जवान के रूप में कार्यरत था और ड्यूटी पर तैनात था। घटना के समय वह बाइक से कहीं जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ परिजनों ने बताया कि विक्रम कुमार की नौकरी पिछले वर्ष ही लगी थी और वह परिवार का सहारा था। उसकी असमय मौत से घर में मातम का माहौल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। ये भी पढ़ें: दूसरी पत्नी के घर के पास खेत में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ट्रक चालक फरार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#CityStates #Bihar #Gaya #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 10:39 IST
Bihar News: तेज रफ्तार की कहर, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत #CityStates #Bihar #Gaya #VaranasiLiveNews
