अजीत अगरकर को मिला इनाम: बीसीसीआई ने एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू किया; 2027 तक बने रहेंगे मुख्य चयनकर्ता
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को रीन्यू किया और इस तरह उनका कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ गया है। यह फैसला 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि टीम चयन में निरंतरता बनी रहे। हालांकि, अब से एक साल यानी जून 2027 तक के लिए उनके कार्यकाल का विस्तार हुआ है। अगले साल वनडे विश्वकप अक्तूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में होना है। ऐसे में अगरकर के कार्यकाल को तब भी विश्व कप तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। विश्व कप से ठीक पहले चयनकर्ता में बदलाव टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
#CricketNews #Cricket #International #Ipl2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 10:18 IST
अजीत अगरकर को मिला इनाम: बीसीसीआई ने एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू किया; 2027 तक बने रहेंगे मुख्य चयनकर्ता #CricketNews #Cricket #International #Ipl2026 #VaranasiLiveNews
