16 दिन बंद रहेंगे बैंक, अक्टूबर महीने की ये लिस्ट जरूर देख लें

अक्टूबर का महीना त्योहारों से गुलजार रहने वाला है लेकिन अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो आपके लिए ये खबर बेहद अहम है। क्योंकि त्योहारों और वीकेंड की छुट्टियों के चलते अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों और बैंकिंग सर्कलों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। गांधी जयंती से लेकर दुर्गा पूजा, दशहरा और करवा चौथ तक अलग-अलग तारीखों पर बैंक शाखाओं पर ताले नजर आएंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जान लीजिए। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर 2026 में बैंक अलग-अलग राज्यों और सर्कलों में कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें वीकेंड की छुट्टियां और राज्य-विशिष्ट त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि इन 16 दिनों में से हर छुट्टी देशभर के सभी बैंक शाखाओं पर लागू नहीं होगी। कई छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हैं। महीने की शुरुआत ही बैंक छुट्टी से होगी। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 4 अक्टूबर को रविवार की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 10 अक्टूबर को दूसरा शनिवार और महालया अमावस्या के चलते बैंक बंद रहेंगे, जबकि 11 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी होगी। इसके बाद त्योहारों का सिलसिला और बढ़ेगा। 17 अक्टूबर को महा सप्तमी के मौके पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। 18 अक्टूबर को रविवार का अवकाश होगा। वहीं 19 अक्टूबर को दुर्गा पूजा, महाष्टमी, महानवमी और आयुध पूजा के चलते अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 20 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी और कुछ जगहों पर महानवमी के कारण गंगटोक और इंफाल को छोड़कर देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को विजयादशमी और दुर्गा पूजा-दसैं के चलते अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। त्योहारों की छुट्टियां यहीं खत्म नहीं होंगी। 22 और 23 अक्टूबर को दुर्गा पूजा-दसैं के चलते गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 24 अक्टूबर को चौथे शनिवार और 25 अक्टूबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यानी अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भी बैंकिंग कामकाज के लिए छुट्टियों का असर देखने को मिलेगा। अब बात महीने के आखिरी दिनों की। 26 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के चलते अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 29 अक्टूबर को करवा चौथ के मौके पर शिमला में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। वहीं 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे। लेकिन बैंक शाखाओं के बंद रहने का मतलब ये नहीं है कि आपका डिजिटल बैंकिंग काम रुक जाएगा। छुट्टियों के दौरान UPI के जरिए पेमेंट और ट्रांसफर जैसी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहती हैं। Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI प्लेटफॉर्म के जरिए भुगतान किया जा सकता है। बैंकों के मोबाइल बैंकिंग ऐप और नेट बैंकिंग की सेवाएं भी उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा डिजिटल बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए NEFT, RTGS और IMPS जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। कैश की जरूरत होने पर ATM का सहारा लिया जा सकता है। कई जगह कैश डिपॉजिट मशीनों के जरिए भी बैंक शाखा बंद होने के बावजूद उपलब्ध सुविधा के अनुसार लेन-देन किया जा सकता है। तो अगर अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो तारीख देखकर ही शाखा जाने की प्लानिंग करें। खासकर चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने या शाखा से जुड़े दूसरे कामों के लिए स्थानीय बैंक हॉलिडे जरूर चेक कर लें। क्योंकि छुट्टियां देशभर में एक जैसी नहीं हैं। वहीं डिजिटल बैंकिंग सेवाएं आपके जरूरी ट्रांजैक्शन को जारी रखने में मदद करेंगी।

#IndiaNews #National #BankHolidaysOctober2026 #BankHolidaysInOctober2026 #OctoberBankHolidayListRbiCalendar #RbiBankHolidaysListOctober #DussehraGandhiJayantiBankHolidays #OctoberBankHolidayList #BankHolidays #OctoberBankHolidays #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 29, 2026, 09:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




16 दिन बंद रहेंगे बैंक, अक्टूबर महीने की ये लिस्ट जरूर देख लें #IndiaNews #National #BankHolidaysOctober2026 #BankHolidaysInOctober2026 #OctoberBankHolidayListRbiCalendar #RbiBankHolidaysListOctober #DussehraGandhiJayantiBankHolidays #OctoberBankHolidayList #BankHolidays #OctoberBankHolidays #VaranasiLiveNews