कमीशनखोरी का ऑडियो वायरल: 10 दिन बाद भी कार्रवाई नही, संबंधित सचिव का डोंगल किया गया डी-एक्टिवेट; जानें मामला

Ballia News:बलिया के सीयर ब्लॉक क्षेत्र में दस दिन पहले ऑडियो वायरल होने के बाद कमीशनखोरी का मामला प्रकाश में आया था। अब तक जांच ही हो रही है। वायरल ऑडियो में पंचायत सचिव और प्रधान प्रतिनिधि के बीच विकास कार्यों, फॉगिंग, कीटनाशक दवा छिड़काव तथा अन्य मदों के भुगतान में कमीशन को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी ने संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। जांच के दौरान ससना बहादुरपुर ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव, सरया ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र यादव तथा ग्राम प्रधान बलदेव यादव ने अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा। ग्राम प्रधान बलदेव यादव पहले ही पंचायत सचिव पर विकास कार्यों के भुगतान के बदले 20 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को शिकायती पत्र सौंप चुके हैं। वायरल ऑडियो और शिकायतों के आधार पर पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों तथा भुगतान प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है। सचिव के कथित वायरल ऑडियो और कमीशन मांगने के आरोपों की जांच सीडीओ एवं डीपीआरओ स्तर पर की जा रही है। कार्रवाई भी जांच रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारियों द्वारा की जाएगी। फिलहाल संबंधित सचिव का डोंगल डी-एक्टिवेट कर दिया गया है। - सूर्य प्रकाश, खंड विकास अधिकारी, सीयर ब्लॉक

#CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 19:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कमीशनखोरी का ऑडियो वायरल: 10 दिन बाद भी कार्रवाई नही, संबंधित सचिव का डोंगल किया गया डी-एक्टिवेट; जानें मामला #CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews