Aligarh News: स्कूलों में खोजे जाएंगे अस्थमा पीड़ित
जिले के 2115 परिषदीय विद्यालयों और 813 माध्यमिक विद्यालयों में अस्थमा पीड़ितों की खोज जल्द शुरू होगी। मंगलवार को अमर उजाला में “स्कूलों में अस्थमा प्रबंधन नहीं, शिक्षक भी अनजान” शीर्षक से छपी खबर का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अब विद्यालयों में अस्थमा प्रबंधन के लिए तैयारी शुरू होगी। डीएम को बीएसए ने विस्तृत आख्या दी है। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करके सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को अस्थमा की रोकथाम, पहचान और प्राथमिक उपचार के संबंध में प्रशिक्षित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की है। विद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थियों को खोजा जाए, जो अस्थमा से पीड़ित हैं। इन विद्यार्थियों के समुचित उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों से समन्वय कर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
#AligarhNewsasthmaAttackasthmaManagment #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 02:54 IST
Aligarh News: स्कूलों में खोजे जाएंगे अस्थमा पीड़ित #AligarhNewsasthmaAttackasthmaManagment #VaranasiLiveNews
