Chamba News: एमसीक्यू परीक्षा के जूनियर वर्ग में आर्यव अव्वल
सीनियर वर्ग में यशवर्धन सिहं कपूर रहे प्रथमअखंड चंडी पैलेस में हुईं मिंजर एमसीक्यू और क्विज प्रतियोगिताएं संवाद न्यूज एजेंसीचंबा। कंपीटीशन एस्पारेंट्स टीम चंबा और मिंजर मेला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 6वीं मिंजर एमसीक्यू एवं क्विज प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। समारोह में राजकीय महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि प्रो. राकेश राठौर ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित अध्ययन, सामान्य ज्ञान के विस्तार और अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। एमसीक्यू लिखित परीक्षा के जूनियर वर्ग में आर्यव भारद्वाज प्रथम, नीलेश भट्ट द्वितीय और आहान शर्मा तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में यशवर्धन सिंह कपूर प्रथम, कार्तिक ठाकुर द्वितीय और प्रणव और शिवांगी भारद्वाज संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। दोनों वर्गों के शीर्ष-10 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में यशवर्धन सिंह कपूर ने पहला, शिवांगी ने दूसरा और प्रणव ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में आहान शर्मा प्रथम, सौम्या गुप्ता द्वितीय और आर्यव भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य नीना शर्मा, चंदन सहगल, इमरान खान, बबीता, परवीन कुमार, डिम्पल कुमार, मनजीत कौर, मनजीत कुमार, शबनम ओहरी, गजेंद्र कुमार, नेहा भारद्वाज, भुवनेश्वरी ठाकुर, विपुल कुमार और ज्योति शर्मा मौजूद रहे।
#AryavTopsTheJuniorCategoryOfTheMCQExam. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 17:19 IST
Chamba News: एमसीक्यू परीक्षा के जूनियर वर्ग में आर्यव अव्वल #AryavTopsTheJuniorCategoryOfTheMCQExam. #VaranasiLiveNews
